बदलते मौसम के परिवेश में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को प्रशिक्षण, प्रदर्शनी एवं भ्रमण के लिए 241 लाख रूपये स्वीकृत -डाॅ॰ प्रेम कुमार

माननीय मंत्री, कृषि विभाग, बिहार डाॅ॰ प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-रफ्तार के अंतर्गत बोरलाॅग इन्स्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया, पूसा, समस्तीपुर में प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना के लिए कुल 241 लाख रूपये के निकासी एवं व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है।
माननीय मंत्री ने कहा कि पूर्व के वर्षों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-रफ्तार के अंतर्गत बोरलाॅग इन्स्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया, पूसा, समस्तीपुर में प्रशिक्षण केन्द्र का स्थापना के लिए 234 लाख रू की स्वीकृति दी गयी थी। इस राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। स्वीकृत की गयी राशि कुल 241 लाख रूप से बोरलाॅग इन्स्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया, पूसा, समस्तीपुर के आस-पास के जिलों के किसानों को बदलते मौसम के परिवेश में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के संदर्भ में प्रशिक्षण, प्रदर्शनी एवं भ्रमण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा जिला के किसानों को बोरलाॅग इन्स्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया, पूसा, समस्तीपुर के फार्म पर संरक्षित कृषि प्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण, जो जलवायु परिवत्र्तन से संबंधित है, पर प्रशिक्षित किया जायेगा। इस योजना का कार्यान्वयन बोरलाॅग इन्स्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया, पूसा, समस्तीपुर द्वारा किया जायेगा। बोरलाॅग इन्स्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया, पूसा, समस्तीपुर कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करेंगे। 
डाॅ॰ कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक विश्वव्यापी समस्या है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की अनियमितता सर्वविदित है। जलवायु परिवर्तन का असर पिछले कुछ वर्षो में स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होने लगा है। वर्षापात में कमी आयी है तथा माॅनसून का व्यवहार अत्यंत ही असामान्य हो गया है। ऐसी परिस्थिति में यह योजना किसान भाई/बहनों के लिए सहायक सिद्ध होगा।
 

You can share this post!

बेंगलूरू में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बागवानी मेला में लगाया जायेगा कृषि उत्पाद का स्टाॅल

कृषि विज्ञान केन्द्र, गया के आधारभूत संरचना निर्माण हेतु 2115 लाख रूपये की स्वीकृत एवं गोदाम, भवन, आन्तरिक सड़क, चाहरदिवारी, आदि का किया जायेगा निर्माण -डाॅ॰ प्रेम कुमार