माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा बिहार को दिया गया दो-दो कृषि कर्मण पुरस्कार एवं प्रत्येक पुरस्कार में 02-02 करोड़ रूपये की धनराशि, ट्राॅफी तथा प्रशस्ति पत्र

माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा आज तुमाकुरू, बंगलोर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार राज्य को कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए एक साथ दो-दो कृषि कर्मण पुरस्कार दिया गया। माननीय कृषि मंत्री, बिहार डाॅ॰ प्रेम कुमार द्वारा यह पुरस्कार ग्रहण किया गया। साथ ही, वर्ष 2016-17 के लिये मोटे अनाज (मक्का) में पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान श्री मदन कुमार सिंह (पुरूष किसान), पिता श्री चंद्रशेखर सिंह, प्रखंड दिघलबैंक, जिला किशनगंज एवं श्रीमती मृदुला देवी (महिला किसान), पति श्री रामजी सिंह, प्रखंड जमूई, जिला जमूई तथा वर्ष 2017-18 के लिए गेहूँ में पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान श्री तरूण कुमार विकास (पुरूष किसान), पिता श्री मदन प्रसाद सिंह, प्रखंड धरहरा, जिला मुंगेर और श्रीमती बबिता देवी (महिला किसान), पति श्री राम दास साह, प्रखंड अलौली, जिला खगड़िया को भी प्रधानमंत्री जी ने पुरस्कृत किया। 
माननीय मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2016-17 के लिए मोटे अनाज की श्रेणी में मक्का तथा वर्ष 2017-18 के लिए गेहूँ श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। उन्होंने कहा कि बिहार को इसके पहले भी बिहार को चावल, गेहूँ एवं मक्का के श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तीन कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जा चुका है, यह चैथा एवं पाँचवाँ कृषि कर्मण पुरस्कार है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि ये दोनों पुरस्कार मुुझे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लेने का अवसर मिला। प्रत्येक पुरस्कार में 02-02 करोड़ रूपये की धनराशि, ट्राॅफी तथा प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री के साथ-साथ राज्य के करोड़ों अन्नदाता किसान भाई-बहन, विभागीय पदाधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रसार कर्मियों एवं कृषि कार्य से जुड़े सभी व्यक्तियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया।
माननीय मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के अन्नदाता किसानों की कड़ी मेहनत, राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा केन्द्र सरकार का अतुलनीय सहयोग का सार्थक परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना राज्य में कृषि के विकास के लिए कृषि रोड मैप के क्रियान्वयन से राज्य कृषि क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करने में सफल रहा है। इसके लिए मैं भारत सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूँ कि राज्य के किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए बिहार को एक साथ 02-02 कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2016-17 में मक्का का कुल उत्पादन 38.46 लाख मे॰ टन तथा उत्पादकता 53.35 क्विं॰ प्रति हे॰ दर्ज की गई है, जो एक रिकाॅर्ड है। वर्ष 2016-17 में राज्य में मक्का का उत्पादकता राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक हुआ है। वर्ष 2016-17 में राज्य के मुख्य फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता के आँकड़ों के अनुसार राज्य में कुल खाद्यान्न का उत्पादन 185.61 लाख मे॰ टन हुआ। साथ ही, वर्ष 2017-18 में राज्य में गेहूँ का कुल उत्पादन 61.04 लाख मे॰ टन तथा उत्पादकता 29.05 क्विं॰ प्रति हे॰ दर्ज की गई है। वर्ष 2017-18 में राज्य के मुख्य फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता के आँकड़ों के अनुसार राज्य में कुल खाद्यान्न का उत्पादन 178.03 लाख मे॰ टन हुआ है।
डाॅ॰ कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार सरकार कृषि विभाग पूरी तत्परता के साथ दृढसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। आने वाले समय में बिहार के किसानों के सहयोग से इस रिकाॅर्ड को भी तोड़ेंगे ऐसा मुझे पूर्ण विष्वास है। विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी किसानों के हित में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों को ससमय सरजमीं पर उतारकर राज्य के किसानों की आय में वृद्धि के लिए दृढ़संकल्पित है।
 

You can share this post!

बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल होगी हर किसी की आवाज़

बीज उत्पादन से लेकर बीज आपूत्र्ति तक की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा -डाॅ॰ प्रेम कुमार